रसोई गैस,डीजल,पैट्रोल और बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Ad
ख़बर शेयर करें

रसोई गैस,डीजल पैट्रोल व देश मे लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी देश भर में सड़कों में उतर रही है वहीं बागेश्वर में भी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने sbi तिराहे में जोरदार प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता रसोई सिलेंडर हाथों में लिए नजर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे इनके द्वार केंद्र सरकार का भी बढ़ती महंगाई के विरोध में पुतला फूंका गया ।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से ही गरीब जनता महंगाई के बोझ में दबती जा रही है। जब तक सरकार महंगाई रोकने में असफल रहेगी तब तक कांग्रेस सड़कों में अपना विरोध करते रहेगी। बागेश्वर की अगर बात करें तो समय समय मे कांग्रेस पार्टी महंगाई के मुद्दे में सड़कों में उतरती रही है और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुवे सरकार के खिलाफ और अधिक धरना प्रदर्शन देखने को मिलना तय है क्योंकि विपक्ष कोई भी मुद्दा हाथ से जाने नहीं देगा ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad