बागेश्वर:(बिग न्यूज) पॉक्सो एक्ट/दुष्कर्म के आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ad
ख़बर शेयर करें


थाना कपकोट में वादी निवासी कपकोट द्वारा स्वंय की नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के संबंध में तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना कपकोट पर मु0अ0सं0 – 40/2025 धारा 64 BNS , 5 ञ(ii)/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl
दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त गौरव कोरंगा पुत्र नारायण सिह कोरंगा निवासी हरसिला थाना कपकोट उम्र 23 वर्ष को थाना कपकोट पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.09.2025 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

   

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad