बागेश्वर-जिले के दो उपनिरीक्षक स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस में तैनात दो उपनिरीक्षक को बेहतर कार्यों के लिए सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया है ।इन दोनों दरोगाओं को यह पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

पुलिस के बेहतरीन कार्य करने वाले जवानों की सूची में जनपद के कपकोट में तैनात प्रभारी उपनिरीक्षक मदनलाल वहीं एस ओजी में कार्यरत उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला को सराहनीय सेवा सम्मान पदक से सम्मानित किया गया है ।जनपद बागेश्वर में इन दोनों उपनिरीक्षकों द्वारा सराहनीय कार्य किये गए हैं और इनके द्वारा जिले में चरस ,स्मैक जैसे कई मामलों का खुलासा भी किया है इसके अलावा कोरोना संक्रमण के वर्तमान दौर में भी इनके द्वारा बेहतरीन कार्य किये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad