उत्तराखंड-(बिग न्यूज) फिर से आएंगी भर्तियां ही भर्तियां, अक्टूबर से UKSSSC निकालेगा नई भर्तियां

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि राज्य में उच्च शिक्षा विभाग, हाई कोर्ट और बैंक में अलग-अलग पदों पर 228 पदों की भर्तियां निकली हैं। वही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भी 500 से अधिक पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास एलटी कला, वीपीडीओ, जेई सहित विभिन्न विभागों के 500 से अधिक पद विज्ञापन के लिए उपलब्ध है और अक्टूबर महीने तक आयोग नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
पिछले दिनों हुए भर्ती विवादों को निपटाते हुए आयोग ने परीक्षा को जरूरी प्रिंटिंग प्रेस, पेपर सेंटर, और परीक्षकों का चयन भी कर लिया है आयोग ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर समूह ग की भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा देने को भी पत्र भेजा है। आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने बताया कि आयोग परीक्षा कराने के लिए तैयार है। पूर्व में स्थगित परीक्षाएं कुशलता से आयोजित करने के साथ ही उनका रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अब शासन को नए अध्याचन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad