उत्तराखंड- इस दिन यहां बाइक सवार नहीं जा पाएंगे , जानिए कारण

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- आगामी ईद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी से तैयार है, इस बार ईद के मौके पर बाइक सवारों को नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा पुलिस ने यह नई व्यवस्था लागू की है, दरअसल 10 जुलाई को ईद उल अजहा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।जिसको लेकर हल्द्वानी के नगर निगम में प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की, वही एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा ईद को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग सभी थानों में हो रही है साथ ही ssp पंकज भट्ट ने कहा कि ईद के दिन जो बाइकर्स नैनीताल की तरफ जाते थे इस बार उनको नहीं जाने दिया जाएगा। अक्सर देखा जाता था की यंग बाइकर्स ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करते थे, जिस वजह से नैनीताल में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी यही वजह है कि इस बार बाइकर्स को नैनीताल नहीं जाने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad