उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)- चेतावनी मौसम को लेकर , जारी किए पुलिस ने भी निर्देश, इन जनपदों में भारी बारिश

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- (मौसम अलर्ट)- प्रदेश में बीते कई दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी के साथ ही उत्तराखंड में अगले चार दिन मौमस के लिहाज से संवदेनशील हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड पुलिस में अलर्ट जारी किया है उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं तो मौसम के लिहाज से अगले 4 दिनों तक सावधानी बरतें .चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने चिंता जाहिर करते हुए 14 से 17 जून तक मौसम विभाग weather Alert का येलो अलर्ट जारी किया है।लोगों से अपील की है अनावश्यक पहाड़ की ओर नहीं आए यदि यात्रा को आ रहे हैं तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। रास्ते में चट्टान खिसकने या फिर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। 15 जून से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा बताया जा रहा है कि 15 जून से मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।राज्य मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है 14 से 18 जून के बीच कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जून को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे से लेकर भारी वर्षा तक होने की संभावना है। इसके बाद वर्षा में कमी आएगी। बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी।मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में 14 जून से मौसम में परिवर्तन हो रहा है कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना हो सकती।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad