बागेश्वर: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ad
ख़बर शेयर करें

विद्या भारती आखिल भारतीय शिक्षा संस्थान (सदस्य स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितम्बर से 14 सितम्बर तक भूलीनगर झारखण्ड में किया गया। विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर के 07 खिलाडी बालक । बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। U-14 बालिका वर्ग में भूमिका टाकुली, आराध्य जोशी ने स्वर्ण पदक एवं 0-17 बालिका वर्ग में निवेदिता नगरकोटी ने स्वर्ण पदक, 0-14 बालक वर्ग में हर्षित मेहता ने रजत पदक. रागिनी जोशी U-17 बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय ने 5 पदक जीतकर जनपद, प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय परिवार को इस शानदार सफलता पर गर्व है। यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास शिक्षक अभिभावकों का मार्गदर्शन छात्रों की कठिन मेहनत का परिणाम है। विद्यालय पहुँचने पर विजेता छात्रों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर विद्यालय प्रधानाचार्य ए०एस० तोपाल अध्यक्ष उत्तम सिह टाकुली, प्रबंधक कुन्दन परिहार, सह प्रबंधक आशीष घपोला व्यायाम शिक्षक एवं कोच चन्दन सिंह कोरंगा ने हर्ष व्यक्त करते हुवे विजेता छात्रों शुभकानायें दी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad