नैनीताल वीर भट्टी पुल के पास भूस्खलन हुवा मलबा आने से हाइवे बंद भूस्खलन के चलते बाल बाल बची के एम ओ यू यात्रियों की जान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बरसात के मौसम में भूस्खलन की समस्या हमेशा देखने को मिलती है इस लैंसलाइड के कारण पहाड़ी इलाकों की लाइफ लाईन रुक सी जाती है । बीते सालों की तरह इस साल भी भारी भूस्खलन और लेंसलाइड़ हुआ है कई जगह तो पहाड़ से पत्थर गिरने से कई जाने भी गई हैं आज भी उत्तराखंड के नैनीताल जिले के वीर भट्टी पुल के पास एक ऐसा ही पराक्रतिक आपदा का दृश्य देखने को मिला जब भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक बस बाल-बाल बच गई कई यात्रियों ने बस से उतर कर भाग कर जान बचाई और ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से सभी यात्रियों की जान बची। फिलहाल वीर भट्टी मार्ग अस्थाई रूप से बंद हो गया है।

नैनीताल जिले में भारी बारिश की वजह से ज्योलीकोट-भवाली मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया, वीर भट्टी पुल के पास हाइवे में भूस्खलन होने से मलबा आ गया, मलवा इतनी तेजी से गिर रहा था केएमओयू की एक बस मलबे में दबने से बाल-बाल बच गयी, बस में सवार यात्री उतरकर जल्दी-जल्दी भागे जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।

मलबा आने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और मार्ग खुलवाने का प्रयास लगातार जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग खोलने में बाधा उत्पन्न हो रही है, वाहनों को भीमताल के रास्ते डायवर्ट किया गया है, लेकिन भीमताल पुल की खराब हालत के चलते वहां से भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है जिस वजह से पहाड़ों में बड़ी दिक्कतें हो सकती है, क्योंकि पहाड़ों में तमाम सामग्री की सप्लाई हल्द्वानी से ही होती है ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad