बागेश्वर:जनपद बागेश्वर के बैजनाथ एवं कपकोट में वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा
बागेश्वर
जनपद बागेश्वर के बैजनाथ एवं कपकोट में वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदित्य तिवारी ने बताया कि 11 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ तथा 12 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, ओरल स्क्रीनिंग एवं आवश्यक जांच, मानसिक रोग, हड्डी रोग, ईएनटी (नाक, कान एवं गला) तथा नेत्र रोग उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे तथा आमजन को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS

