उत्तराखंड-(big news) धांधली में सम्मिलित अभ्यर्थियों की सूची हुई आंखिरकार जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश भर में युवाओं का प्रदर्शन इसलिए जारी था क्योंकि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही थीं। प्रदेश में निरंतर रूप से पेपर लीक मामलों ने युवाओं के हौसले को तोड़ने का कार्य किया। इसी क्रम में लगातार सभी जिलों से धरने प्रदर्शन देखने को मिले। युवाओं और पुलिस के बीच भारी झड़प भी देखी गई। सरकारी ने अपनी ओर प्रतिक्रिया दी। युवाओं की एक मांग पर अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ा फैसला किया है।दरअसल, युवाओं की एक मांग यह भी थी कि सरकार और आयोग को धांधली करने वालों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। ऐसे में अब आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) व संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा धांधली से जुड़े नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इससे कहीं ना कहीं, एक मांग तो युवाओं की पूरी हो गई हैं। वहीं, आपको बता दें कि ये लिस्ट पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad