बागेश्वर:जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति,विभिन्न क्षेत्रों में 1089 सिलेंडरों का वितरण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

📌जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारू, विभिन्न क्षेत्रों में 1089 सिलेंडरों का वितरण

जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि 02 अप्रैल को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1089 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा ट्रामा सेंटर, नुमाइसखेत, तल्ला बिलौना क्षेत्र में 330 सिलिंडर वितरित किए गए।
इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा कौसानी टीआरसी, बाजार क्षेत्र पिंगलोकोट में 234 व दूसरा वाहन सिटोली, मालदे, नौघर क्षेत्र में 180 सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा बदियाकोट में 100 व इंडेन गैस सर्विस कांडा द्वारा धपोलासेरा में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस शामा द्वारा बैजनाथ, गरुड़ बाजार, टीट बाजार लौबाज, धोनाई, कफलढूंगा, नौघर व ग्वालदे में 60 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा कठायतबड़ा, जोशीगांव, मंडलसेरा, पीपलचौक मेहनरबूगा बिलोना व नदीगांव में 85 सिलेंडर वितरित किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad