बागेश्वर:जन समस्याओ तत्काल निवारण को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री को 51 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

सेवा में
माननीय पुष्कर सिंह धामी जी
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

द्वारा . उपजिलाधिकारी महोदय
बागेश्वर

विषय . जन समस्याओ तत्काल निवारण के बाबत।

महोदय
निवेदन इस प्रकार हैँ कि कई सालो से ये सभी जन समस्याएं लगातार बनी हुई हैँ पिछले 2 सालो से प्रशासन और सभी सम्बंधित बिभागो को ज्ञापन देने और वार्ता करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैँ। जो जरूरी समस्याएं पूरी होनी जरूरी है वो समस्याएं निम्नलिखित हैँ।

1. बागेश्वर नगर पालिका द्वारा बागेश्वर की जनता और व्यापारियों से लिया जा रहा यूजर चार्ज वापस लिया जाए।

2. नगर क्षेत्र की सभी नालियों को खोला जाए और पूर्ण रूप से सफाई की जाए।

3. मेहरबूँगा बाईपास का डामरीकरण का टेंडर लगवा कर तत्काल कार्य शुरू किया जाए और प्रभावित लोगों मुवाब्ज़ा दिया जाए।

4.तुनेरा,पालनिकोट,कफलखेत और मजियाखेत बायपास का डामरीकरण तत्काल टेंडर लगा कर कार्य शुरू किया जाए।

5. आर्मी केंटीन से विवेकानंद तक रोड का डामरीकरण, चौड़ीकरण और कुंती गधेरे के पानी की निकासी के लिए नदी तक ह्युम पाईप डलवाये जाए या नालियों का निर्माण किया जाए।

6.अस्पताल लाइन से जीतनगर जाने वाली रोड में तत्काल डामरीकरण का टेंडर लगा कर और कार्य शुरू किया जाए।

7. बंजर खेत जीतनगर से pwd चौराहे कथायतबाड़ा को जोड़ने वाली पुल का तत्काल ट्रेंडर लगा कर कार्य शुरू किया जाए।

8. सरयू और गोमती की दोनों पुल नटों से बनने के कारण रोज आम जनता और कई गाड़ीया दुर्घटना ग्रस्त होती है।
तत्काल दोनों पुलों का पुनः निर्माण का टेंडर और कार्य शुरू किया जाए।

9. न्यू kmou बस स्टेण्ड स्टेशन रोड बागेश्वर से sbi तक नालियों का निर्माण अभी तक करवाया गया है उस कार्य का ट्रेंडर लगा कर तत्काल कार्य शुरू किया जाए।

10. गाँधी आश्रम बागेश्वर के पास कलमठ हमेशा बंद रहता है जिस कारण बारिश में पानी सड़को में भड़ने के बाद दुकानों में भी घुस जाता है। जिसमे भी तत्काल टेंडर लगा कर कार्य शुरू किया जाए।

11. बिलोना से लेकर अल्मोड़ा तक चल रहे कटान के बाद लकड़ीयों के ढेर रोड में पड़े हुए है कटाना के साथ साथ उन्हें तत्काल हटवाया जाए फिर उससे आगे कटान किया जाए ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की कठनाईयों और दुर्घटना का शिकार नहीं होना पड़े।

12.बिलोना से लेकर अल्मोड़ा तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा हैँ जिसमे प्रभावित लोगों को कम मुआवजा दिया जा रहा हैँ और सुरक्षा दीवालो के निर्माण में भी निम्न गुणवत्ता से बारिश में भी काम किया जा रहा हैँ जिसकी उच्च स्तरीय जाँच की जानी चाहिए इसकी सूचना भी मुख्य अधिशासी अधिकारी रानीखेत pmgsy को भी लिखित दी हुई है।

13. नदी गांव मे बना रेनबसेरा आज तक क्यों नही खोला गया इसपर जाँच कमेटी बैठायी जाए।

14. स्टेशन में नगर पालिका बागेश्वर द्वारा बनाई जा यही पार्किंग का आज तक क्यों नही पूर्ण किया गया और उच्च स्तरीय
जाँच की जाए।

15.नगर पालिका बागेश्वर द्वारा सभी वार्डो में बिछायी गई टाइल कही 1 साल में कही 6 महीने में ही टूटने और उखड़ने लगी है और कई स्थानों में बहुत ज्यादा फिसलन होने के कारण लोग फिसल कर चौटिल और 2 वीलर गाड़िया भी दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। सभी जगह करवाये गए कार्यों की जांच कर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।

16. 2018 के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में जबरन जोड़े गए बिलौना,कफलखेत, पालनीकोट, तुनेरा, सेज,मंडलसेरा,बानरी,
भतरौला,जोग्याणी रौ, कथायतबाड़ा, ढागन आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन, कृषि विकास, सिंचाई विकास की क्या व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की गई है उसकी रिपोट सार्वजनिक की जाए।

17.2018 के बाद बिलौना ,मजियाखेत, कफलखेत, पालनीकोट, तुनेरा, सेज, मंडलसेरा,जोगियाणी रौ,
भतरोला, ढागण,कठायतबाड़ा,
को को नगर में मिले जाने से पूर्व मिलने वाली विकासखंड की विकास सेवाओं से वंचित होना पड़ा है इस नुकसान की भरपाई हेतु इन क्षेत्रों के लिए विकास के विशेष पैकेज की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई और कुछ की गई तो उसे सार्वजनिक किया जाए।

18.नगर पालिका द्वारा कुड़ा निस्तारण के लिए चयनित भूमि पर क्यों नही अभी तक डंपिंग जॉन बनाया गया अभी तक की कार्यवाही सार्वजनिक करें।

19. स्लाटर हाउस और नई मीट=मुर्गा बाजार के लिए जो भूमि चयनित की गई थी उसमे क्यों नही अभी तक स्लाटर हाउस का निर्माण कार्य शुरू किया गया है कार्यवाही को सार्वजनिक करें।

20. कठायतबाड़ा गोलू मन्दिर से डिग्री कालेज गेट तक मुख्य सड़क मार्ग में नालियों का तत्काल निर्माण कार्य और डिग्री कॉलेज गेट के पास नाले में नालियों की निकासी का तत्काल टेंडर और कार्य शुरू किया जाए।

21.मण्डलसेरा में 11 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणधीर पमपिंग पेयजल योजना 5 साल बितनें के बाद भी पूरा क्यों नहीं हुआ और निर्माण में देरी के कारण और उसके बाद की गई कार्यवाही को सार्वजनिक करें।

22. जिला अस्पताल बागेश्वर में 15 महीनों से चल रहे निर्माण /मरमत के नाम से हो रहे कार्य की तकनीकी और वित्तीय जांच करवाई जाए।

23. जिला अस्पताल में पर्ची काटने के (महिला, पुरुष, बुजुर्ग /विकलांग/अत्यधिक बीमार) मरीजों के लिए 3 काउंटर खोले जाऐ।

24. आरोग्य मंदिरों में सामूहिक स्वास्थ्य अधिकारियों की न्युक्ति

25. आईसीयू वॉर्ड की सेवा मरीजों को नहीं मिल रही है उसे तत्काल खुलवाया जाए।

26. एचटीडीयू वॉर्ड और बच्चा वॉर्ड पानी की जद से बाहर नहीं आ पा रहा है तत्काल कार्य करवा कर वार्ड खोले जाए।

27. न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, चर्म रोग, रेडियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, महिला चिकित्सक की तैनाती तत्काल करवाई जाए।

28. जिले से बाहर संबद्ध चिकित्सकों को अभी तक अस्पताल नहीं बुलाया जा सका है ना ही स्थानांतरण किया गया है इन पर भी तत्काल कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।

  1. कपकोट,कांडा, गरुड़ सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है उनकी भी जल्द से जल्द न्युक्ति की जाए।

30.सोनोलॉजिस्ट के स्थानांतरण से मरीजों को फिर प्रतीक्षा सूची का इंतजार करना होगा तत्काल नये सोनोलॉजिस्ट की न्युक्ति की जाए।

31.सीटी स्कैन मशीन जांच कराने के लिए मरीज को दवाई बाहर से लेनी पड़ रही है। जांच दवाईया जिला अस्पताल में ही उपलब्ध करवाई जाए।

32. पूरे जिला अस्पताल को cctv से लेस किया जाए ताकि बागेश्वर जिला अस्पताल में चल रही दलालो/ अराजाकतत्वों पर पूर्ण रूप से रोक लग सके।

33.रक्त जांच, अल्ट्रासॉउन्ड और एक्सरे जांच सभी अंदर ही करवाई जाए और समय समय में गुप्त रूप से छापा मार कर जांच की जाए।

34. मरीजों को दवाईया भी नहीं मिल पाती हैँ जिसके लिए समय समय में दवाइयों का स्टॉक भी चैक किया जाए और सभी डॉक्टरो से विचार विमर्श कर ही दवाईया मगवाई जाए।

35. बागेश्वर का महिला चिकित्सालय कहा गए सार्वजनिक करें।

36.बागेश्वर का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कहा गया सार्वजनिक करें।

37. बेस अस्पताल के लिए खोली गांव वालों द्वारा ज़मीन देने की सहमति देने के बाद भी अभी तक क्यों नहीं बेस अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया गया हैँ सार्वजनिक करें।

38-बागेश्वर अस्पताल परिषद में जन औषदी केंद्र पिछले 1 साल से बंद हैँ उसपर अभी तक क्या कार्यवाही हुई सार्वजनिक करें।

39. जिला अस्पताल में तैनात आयुर्वेदिक डॉक्टर पटेल के तबादले के 1 साल बाद भी डॉक्टर पटेल की जगह अभी तक नये डॉक्टर की नियुक्ति क्यों नही की गई।

40.ट्रामा सेंटर क्यों नहीं सुचारु रूप से चलाया जा रहा हैँ सार्वजनिक करें।

41.बच्चा वार्ड में लगाए गए बेड भी निम्न गुणवत्ता के हैँ जिसकी उच्च स्थरीय जाँच कर भस्टाचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

42. जिले की सभी 108 ऐम्बुलेंस की स्थति जर्ज़र और बेहद ख़राब स्थिति में है। तत्काल सभी 108 एम्बुलेंसो को दुरस्त करवाई जाए और जिले में कम से कम 4 108 एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहे और उसमे सभी सुविधाए हमेशा दुरस्त रखी जाए।

43. बागेश्वर कोतवाल द्वारा कई बार नगर के निर्दोष व्यापारियों को कई बार परेशान किया जाता रहा है और कुछ दिन पूर्व है 6 छात्रों को भी उनके द्वारा झूठे मुकदमे में फसा कर जेल भेज दिया गया था इसलिए तत्काल ऐसे व्यक्ति जिसके कारण मित्र पुलिस की छवि धूमिल हो रही है उसको निलंबित किया जाए।

44. बागेश्वर में किन्नरों द्वारा आम जनता से अत्यधिक लूटपाट मचा रखी हैँ उसपर आपको लिखित देने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई अतः तत्काल कार्यवाही की जाए।

45. बागेश्वर नगर में बहुप्रतिषित सीवर लाइन का कार्य कब तक शुरू किया जायेगा कार्यवाही की प्रतिलिपि सार्वजनिक करें।

46.फड व्यवसाययों के लिए सरकार द्वारा वेंडर जोन बनाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था और उसमें पैसा भी आया था मगर आज तक जिला प्रशासन द्वारा वेंडर जोन नहीं बनाया गया अभी तक की पूरी कार्यवाही सार्वजनिक करें।

47.वर्षों से सरकारी भूमि पर रह रहे लोगों को अभी भी मालिकाना हक नहीं दिया गया है जिसे वह पुराने भवनों की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं प्रमाण पत्र बनाने में काफी दिक्कतें आ रही है। जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए अभी तक क्या कार्यवाही की गई है सार्वजनिक करें।

48.नगर पालिका क्षेत्र में और अन्य क्षेत्र में बंदरों सुवरों और अन्य जानवरो से जनता और फसल की रक्षा के लिये पिछले 2 सालो में कितने बन्दर बाड़े, कितने बंदरों की नसबंदी और अन्य जानवरो से बचाव के लिए क्या कार्यवाही की सार्वजनिक करें।

49.गोमती पुल से नदीगांव नदी किनारे वाली रोड का कार्य क्यों नहीं अभी तक पूरा हुआ इसपर अभी तक क्या कार्यवाही हुई सार्वजनिक करें।

50. कांडा धार सेंटर स्कूल को जाने वाली रोड पर जो कलमठ था उसे खोला जाए क्योंकि कलमठ बंद होने से वार्ड वासियो के घरों में पानी घुस रहा है और उन्हें अत्यधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

51. 2018 के बाद नगर पालिका क्षेत्र में जुड़े क्षेत्रों के लिए क्यों नहीं अभी तक अतरिक्त सरकारी सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी रखे गए और जो रखे गए तो उसे भी सार्वजनिक किया जाया और नई न्युक्ति की जाए।

अतः महोदय आपसे विन्रम हाथ जोड़ कर निवेदन है कि 7 दिनों में आपके द्वारा इन सभी 51 बिन्दुओ में उचित कार्यवाही करते हुए कार्यशुरू नही करवाया गया तो बुधवार 04.09.2024 से सुबह 11 बजे से आपके कार्यालय में नगर के सभी प्रभावित जनता को साथ लेकर अनिश्चित कालीन उग्र जन=आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होंगी।

धन्यवाद

प्रतिलिपि=
1= जिलाधिकारी महोदय बागेश्वर
2= अपर जिलाधिकारी महोदय बागेश्वर
3= पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर
4= मुख्य अधिशासी अभियंता pwd बागेश्वर
5= मुख्य अधिशासी अभियंता pmgsy रानीखेत
6= मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद बागेश्वर

आपका
कवि जोशी
जिला महामंत्री (संगठन)
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बागेश्वर
अध्यक्ष
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर बागेश्वर

Ad