उत्तराखंड:(मौसम) 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राज्य में आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी है कि 3 अगस्त से 5 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं 3 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।इसके साथ ही 4 और 5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की संभावना को देखते हुए यात्रा को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad