पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर वृक्ष मित्र मलड़ा एक साल में 40 हजार से अधिक पौध निशुल्क बांटे

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद ही नही सम्पूर्ण उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है किशन सिंह मलड़ा इनकी अपनी पौधशाला है जिसे नाम देवकी लघु वाटिका के नाम से जाना जाता है यहां मलड़ा ने अनेक दुर्लभ से दुर्लभ पौधों का संरक्षण किया है जिसमे देश हो या विदेश लगभग हर प्रजाति के पौध तैयार की गई है मलड़ा द्वारा अभी तक जिले के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी लाखों पौधों का वितरण निशुल्क किया जा चुका है मलड़ा का भी मानना है कि समय के साथ साथ बदलाव आ रहा है और वरक्षारोपण के प्रति लोगों का रुझान बदल रहा है ।मलड़ा द्वारा कई औसधीय पौधों का भी संरक्षण किया गया है इनका कहना है कि जब से कोरोना काल चला है तब से लगातार लोगों में पेड़ लगाने की चाह बढ़ी है जो कि पर्यावरण के लिहाज से अच्छी बात है क्योंकि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।वहीं क्षेत्र की जनता द्वारा मलड़ा के सराहनीय कार्य के लिए सरकार से उनका नाम पद्मश्री सम्मान के लिए नामित करने की मांग भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad