नैनीताल : सीएम पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल के सूर्या गांव में भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल के सूर्या गांव में भव्य स्वागत

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल के सूर्या गांव पहुंचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उनके साथ नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनसमस्याओं की जानकारी ली और कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad