नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मामला- हाईकोर्ट एसएसपी पर सख्त

Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मामला- हाईकोर्ट एसएसपी पर सख्त,चीफ जस्टिस ने कप्तान को लगाई फटकार।

नैनीताल-जिला पंचायत चुनाव मामले में सोमवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की। मुख्य न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान सरकारी वकील से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि नैनीताल केवल पर्यटक शहर नहीं, यहां हाईकोर्ट भी है।सुनवाई के दौरान वायरल वीडियो का SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से बचाव किए जाने पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई।
चीफ जस्टिस ने कहा आप अपराधियों का बचाव क्यों कर रहे हैं? क्या हम अंधे हैं? कोर्ट ने SSP से पूछा कि घटना के समय पुलिस फोर्स कहां थी और आखिर शहर में हिस्ट्रीशीटर खुलेआम क्या कर रहे थे? अदालत ने SSP की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सख्त लहजे में कहा कि जबरदस्ती अपराधियों का बचाव नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने SSP को कड़ी चेतावनी देते हुए पूछा कि आखिर उत्तराखंड पुलिस क्या कर रही थी। इस पर SSP मीणा ने कोर्ट से कहा कि वह 24 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करेंगे। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने सरकारी वकील को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार से कहें कि SSP का तत्काल ट्रांसफर किया जाए। सरकारी वकील ने भी अदालत में SSP का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन न्यायालय ने इसे गंभीर मामला मानते हुए फटकार लगाई

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad