बागेश्वर:राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के ncc कैडेट्स ने मंडलसेरा क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक वृहद रैली निकाली

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 19 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के ncc कैडेट्स ने मंडलसेरा क्षेत्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक वृहद रैली निकाली। NCC निदेशालय और 81 यूके बटालियन एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी ले0 कर्नल कमलदीप के दिशा निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।रैली का नेतृत्व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन मोहन धामी ने किया।समाज में टीबी मुक्त भारत के लिए कैडेट्स ने पेंटिंग,भाषण,स्लोगन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ के एन कांडपाल, मुकुल भाकुनी, राजेंद्र बिष्ट, रचना मेहता, जानकी, भवानी जोशी, किशन नेगी सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad