उत्तराखंड: जल संस्थान में पदोन्नति के बाद छह अधीक्षण अभियंताओं को नई तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पदोन्नति के बाद छह अधीक्षण अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, नंद किशोर को हल्द्वानी में ही तैनात रखा गया है, जबकि संतोष उपाध्याय को मसूरी से अल्मोड़ा भेजा गया है। सुशील सैनी को गोपेश्वर से सचिव प्रशासन बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार को पौड़ी से पिथौरागढ़ और संजय सिंह को दून उत्तर से दून ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अभिषेक वर्मा को कोटद्वार से सचिव अप्रेजल मुख्यालय बनाया गया है। नरेश पाल सिंह को देवप्रयाग से पौड़ी-चमोली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार को कर्णप्रयाग से एफआईयू नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं विनोद चंद्रमोला को कोटद्वार से दून नगर और नमित रमोला को दून ग्रामीण से टिहरी का प्रभारी अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।
जल संस्थान में किए गए इस फेरबदल को विभागीय कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था और विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने की अपेक्षा की जा रही है।


