बागेश्वर: काफलीगैर के समीप बोल्डर आने से एन एच 309A बंद,

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: अल्मोड़ा से ताकुला-बागेश्वर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 309A पर फिलहाल यातायात ठप हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार काफलीगैर से पहले बागेश्वर की ओर बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। लोडर और जेसीबी से कई घंटे तक हटाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब मौके पर पोकलेन मशीन भेजी जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए लगातार प्रयास गतिमान हैं। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad