अब घर बैठे होगा दाखिल खारिज

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- आदमी जमीन तो खरीदता है लेकिन आज के दौर में जमीन खरीदने के बाद उसके दाखिल खारिज कराने के लिए कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि जमीन खरीदने के बाद सीधे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करो और आपका ऑनलाइन दाखिल खारिज हो जाएगा।शहरी विकास विभाग ने इस योजना की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआत में यह योजना सभी नगर निकायों में दी जानी है, शुरुआत में कुछ दिनों का ट्रायल भी चलेगा, कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बाद इसे पूर्ण रुप से लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोग घर बैठे दाखिल खारिज करा पाएंगे।अगर किसी नजर जमीन की जमीन को खरीदने के बाद उसका दाखिल खारिज ऑनलाइन किए जाने को लेकर आवेदक को सेल डीड की फोटो, रजिस्ट्री की फोटो, रजिस्ट्री नंबर, बेचने वाले और खरीदने वाले के आईडी प्रूफ की फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। जिसके बाद शहरी विकास निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे और संबंधित निकाय की टीम जमीन की खरीद का वेरिफिकेशन करेगी। और जमीन खरीदने वाले को एक लिंक उसके मोबाइल पर चला जाएगा। जिसके जरिए वह अपनी ऑनलाइन फीस शुल्क जमा कर सकेंगे, शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन ही उनका दाखिल खारिज जारी कर दिया जाएगा।सबसे अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया अपनाने वाला व्यक्ति 20 साल बाद भी दाखिल खारिज हासिल कर सकेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad