उत्तराखंड समूह ग के पदों में निकली भर्ती पदों की संख्या है 306 कैसे करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इस बीच प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए लगातार सरकारी नॉकरी के लिए भर्ती निकल रही है।अच्छी खबर यह है कि सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में समूइ ग के पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी स्वास्थ्य विभाग के लिए तैयारी कर रहे थे तो आपके लिए यह अच्छा मौका है।

राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों हेतु समूह ‘ ग ‘ के अन्तर्गत टेक्नीशियन संवर्ग के रिक्त 306 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञप्ति एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या उचि 0 से 0 च 0 बो 0 / परी 0 ( टैक्नी 0 ) / 02 / 2020-21 / 465 दिनाक 13 अगस्त , 2021 के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों हेतु समूह ग के अन्तर्गत टैक्नीशियन संवर्ग के रिक्त 306 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है।
विज्ञापन की शर्तानुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाईट www.ukmssb.org पर दिनाक 16 अगस्त , 2021 से ऑनलाईन आवेदन पत्र भर सकते है। ऑनलाईन आवेदन भरने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर , 2021 ( सांय 05:00 बजे ) तक है । विस्तृत विज्ञापन से सम्बन्धित विवरण बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध है । अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली – भाँति आध्ययन कर लें ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad