वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर 1522 लोगों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन,विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ — एक समय, एक लय, एक स्वर

ख़बर शेयर करें

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर 1522 लोगों ने एक स्वर में किया सामूहिक गायन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ — एक समय, एक लय, एक स्वर
बागेश्वर। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर ‘नमामि भारतम्—वंदे मातरम्’ अभियान के अंतर्गत भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा और ‘एक समय, एक लय, एक स्वर—वंदे मातरम्’ के भाव के साथ 1522 प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमांडेंट बलवंत सिंह कपकोटी जी ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र जीवन में इसकी प्रेरणादायी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, गौरव और राष्ट्रभावना की अभिव्यक्ति है।


कार्यक्रम के साक्षी एवं विशिष्ट अतिथि श्री दीप चंद्र जोशी जी रहे। कार्यक्रम के सत्यापन अधिकारी डॉ. कमल किशोर तिवारी जी, निदेशक, पंडित बद्री दत्त पांडेय परिसर, बागेश्वर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं सहभागिता का सत्यापन किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री उत्तम सिंह टाकुली जी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अब्बल सिंह तोपाल जी, श्री संजय परिहार जी, जिला प्रचारक श्री त्रिभुवन जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक, पूर्व छात्र एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में जब 1522 लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक प्रबल किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad