उत्तराखंड- प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू आज से

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू होगी। पहली बार विद्यालय कक्षा 9वी से लेकर कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा का पंजीकरण ऑनलाइन करेंगे और यह पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर तक चलेगा।दरअसल हर साल ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देते हैं इसके लिए कक्षा 9वी में परीक्षार्थियों का पंजीकरण कराया जाता रहा है। यह व्यवस्था अभी तक ऑफलाइन रही लेकिन इस बार बोर्ड में पंजीकरण की व्यवस्था को ऑनलाइन किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad