गर्व का पल – बागेश्वर पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को पुलिस महानिदेशक, प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस

🏅 गर्व का पल – बागेश्वर पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को पुलिस महानिदेशक, प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ 🏅

स्वतंत्रता दिवस 2025 बागेश्वर पुलिस के लिए गर्व और सम्मान की दोहरी खुशी लेकर आया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है,
श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा उक्त महिला आरक्षी को अपने खेल में बेहतरीन प्रर्दशन कर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ सम्मान प्राप्त होने की खुशी पर बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनायें दी गई।
बागेश्वर पुलिस परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयां छूने की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad