केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई -I के अंतर्गत शेष देनदारियों के भुगतान तथा पीएमजीएसवाई -II एवं पीएमजीएसवाई -III के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत लंबित कार्यों एवं देनदारियों के निस्तारण हेतु हेडलाइन बढ़ाने के संबंध में किए गए अनुरोध पर वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई -I के अंतर्गत शेष देनदारियों के भुगतान तथा पीएमजीएसवाई -II एवं पीएमजीएसवाई -III के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए समय-सीमा को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad