देहरादून : (बिग न्यूज ) आपदा राहत के लिए PCS अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन

ख़बर शेयर करें

देहरादून : (बड़ी खबर ) आपदा राहत के लिए PCS अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन

देहरादून। उत्तराखंड में आई भीषण आपदा के बीच राज्य के प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों ने सराहनीय पहल की है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए सभी PCS अधिकारियों ने अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।
रविवार को PCS अधिकारी संघ के अध्यक्ष गिरधारी सिंह रावत, महासचिव गिरीश गुणवंत और अपर जिलाधिकारी देहरादून के.के. मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर एक दिन का वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रेषित किया।मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी वर्गों का सहयोग आपदा पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad