हल्द्वानी: यहां पहुंचकर भीमताल पांडे गांव के लोगों ने जताया विरोध

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पहुंचकर भीमताल पांडे गांव के लोगों ने जताया विरोध

हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण की मनमानी को लेकर भीमताल के पांडे गांव से आए किसानों ने उनके राजस्व गांव की कृषि योग्य भूमि पर प्राधिकरण द्वारा खरीद और बिक्री पर लगाए गए रोक का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके राजस्व गांव है और वहां किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं हो रहा है इसके बावजूद जिला विकास प्राधिकरण ने अपनी मनमानी करते हुए गांव में जमीन पर खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है जो कि सरासर खेती किसानी करने वाले काश्तकारों के लिए अन्याय है। वही संबंधित मामले में जिला विकास प्राधिकरण के उप सचिव गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि संबंधित गांव के लोगों का विज्ञापन उन्हें प्राप्त हुआ है उसकी जांच कर कर जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी उसे किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad