उत्तराखंड- देवभूमि के लालअंकित एयरफोर्स में बने पायलट, माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बेटे हों या बेटियां लगातार हर क्षेत्र में उपलब्धियां पाकर प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं।अब हरिद्वार जिले के रहने वाले अंकित बलूनी एयरफोर्स में पायलट बन गए हैं। हैदराबाद स्थित एयर फ़ोर्स अकादमी से पास आउट होकर अंकित वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने। बेटे की उपलब्धि से परिजनों में जहां खुशी का माहौल है वहीं लोगों का बधाइयों का सिलसिला भी जारी है।जानकारी के मुताबिक मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के किल किलेश्वर चौरास के रहने वाले अंकित बलूनी का परिवार इस समय हरिद्वार में रहता है और अंकित के पिता चंद्रमोहन बलूनी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता ग्रहणी है अंकित की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। और हाई स्कूल इंटरमीडिएट की शिक्षा उन्होंने ऋषिकेश में ग्रहण की।एयरफोर्स में फ्लाइंग अफसर बने अंकित ने देहरादून स्थित डीबीएस पीजी कॉलेज से स्नातक किया है इसके बाद उन्होंने एयर फोर्स कंबाइंड एडमिशन टेस्ट पास कर हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। यहां कठिन परिश्रम अभ्यास कर अब वह वायुसेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में जहां खुशी का माहौल है वहीं लोग अंकित की उपलब्धि पर बधाइयां दे रहे हैं।अंकित प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर भी सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad