पिथौरागढ़ : बेरीनाग हिमालया इंटर कॉलेज स्कूल चौकोड़ी की बस गिरी खाई में! बच्चों में मची चीख-पुकार

ख़बर शेयर करें

बेरीनाग :- घटना बेरीनाग के चौकड़ी की है, यहां आज सुबह मंगलवार को चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad