पिथौरागढ़-बेहद दर्दनाक बाईक हादसा भाई की दर्दनाक मौत और बहन घायल

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- उत्तराखंड में जहाँ लगातार वाहनों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है वहीं बढ़ते सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं पिथौरागढ़ जनपद में भी एक दर्दनाक हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई जबकि स्नातक कर रही उसकी बड़ी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई इस दर्दनाक घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 12वीं का छात्र बाइक समेत 300 मीटर गहरी खाई में गिरा ।जानकारी के अनुसार बटकातोली चोनाला के रहने वाला 19 साल का करन सिंह पुत्र मोहन सिंह और उसकी बीए में पढ़ने वाली बड़ी बहन भावना 21 वर्ष शनिवार को बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बाइक के अनियंत्रित होते समय बाइक के पीछे बैठी हुई युवक की बहन भावना खाई में छिटक कर घायल हो गई जबकि करण सिंह बाइक सहित 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से करण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट से थाना अध्यक्ष किशनलाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने घायल भावना को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा । बताया जा रहा है कि दोनों भाई बहन गंगोलीहाट में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करते थे वार रविवार को अवकाश होने के चलते घर आ रहे थे।इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के घर मे दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातम छा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad