उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, लगी DA पर सीएम की मुहर, GO जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कई संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। इससे पहले उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। केंद्र के समान महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन कर दिया। शनिवार को इसका आदेश जारी हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad