उत्तराखंड:कुमाऊं में यहां पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से बड़ी खबर: नैनीताल पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक साइबर फ्रॉड गैंग को दबोचा है, जो APK फ़ाइल के माध्यम से मोबाइल फोन हैक कर करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम देता था।
जांच के दौरान पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह गैंग देश के कई राज्यों में साइबर ठगी के मामलों में पहले से ही वांछित था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई बैंक चेकबुक एवं 9 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। प्राथमिक पूछताछ में यह सामने आया कि गिरोह लोगों को आकर्षक लिंक भेजकर APK फ़ाइल डाउनलोड करवाता था, जिससे उनका मोबाइल डेटा और बैंकिंग जानकारी हैक कर ली जाती थी।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक या एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad