बागेश्वर :यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी

ख़बर शेयर करें

यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए सी0ओ0बागेश्वर के नेतृत्व में देर रात्रि तक चला सघन चैकिंग अभियानl

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में दिनांकः 05-04-25 को जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों व अराजक तत्वों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सी0ओ0 श्री अजय लाल साह द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । साथ ही ड्यूटी में तैनात समस्त फोर्स को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलायाl यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 68 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad