हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव नामांकन में बवाल, संभाली पुलिस ने कमान

Ad
ख़बर शेयर करें

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव नामांकन में बवाल, पुलिस ने संभाली कमान

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान सोमवार को गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। कॉलेज गेट के बाहर दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए, जिससे धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। इसी बीच कुछ बाहरी लोगों के हंगामा करने से हालात और बिगड़ गए।पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर मौजूद उपद्रवियों को दौड़ाया और कुछ छात्रों को पकड़कर सबक भी सिखाया। हंगामे के चलते कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
छात्रसंघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। चुनावी उत्साह और संभावित बवाल को देखते हुए कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छात्रों के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad