उत्तराखंड: (मौसम) सूबे के इन जनपदों में वर्षा का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 14 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कुछ जगह पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी में हल्की वर्षा के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ गया है। पिछले 12 घंटे से प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। शनिवार तड़के देहरादून के कुछ क्षेत्रों में एक दौर तेज वर्षा का हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं एक-दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, टिहरी जपपदों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad