उत्तराखंड- धामी सरकार में राकेश नैनवाल मिला पहला दायित्व, बने मंडी समिति अध्यक्ष

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून-उत्तराखंड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अब तक अपने जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद आखिरकार अब कार्यकर्ताओं को दायित्व देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज धामी सरकार ने भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रह चुके वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी किया हैं। गौरतलब है कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी रामनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायक के टिकट के प्रवल दावेदार हैं और तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह है, क्योंकि राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओ के भी काफी करीबी है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad