पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भर्ती को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए सख्त निर्देश


पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भर्ती को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु भर्ती प्रक्रिया में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर दिए सख्त निर्देश।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर *श्री चंद्रशेखर घोडके द्वारा आज दिनाँक: 23.02.2025 को पुलिस लाईन बागेश्वर में कल सोमवार (दिनॉक-24.02.25) से होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा (शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा) हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पुलिस भर्ती हेतु ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर पुलिस भर्ती को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने* हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
👉 भर्ती ड्यूटी में नामित समस्त अधि0/कर्म0गण समय से पुलिस लाइन बागेश्वर पहुंचेंगे।
👉 भर्ती प्रक्रिया में लगे समस्त अधि0/कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये।
👉 ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों/कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन कर पुलिस भर्ती को शान्तिपुर्ण ढंग से सम्पन्न करायेंगे।
👉 भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी।
👉 भर्ती ड्यूटी पर लगे सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में अपना आई डी कार्ड लगाकर आयेंगें। ड्युटी के अतिरिक्त कोई भी कर्मचारी भर्ती मैदान में प्रवेश नही करेगें।
👉 ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही किये जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा (शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा) के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का प्रवेश भर्ती मैदान के आस-पास भी पुर्ण रुप से वर्जित रहेगा।
साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में भर्ती परीक्षा के सभी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भर्ती में होने वाले अलग-अलग प्रतियोगिताओ नाप-जोख, दौड़, लंबी कूद, बाल थ्रो, चिनअप आदि में लगने वाले उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अजय लाल शाह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बागेश्वर श्री प्रताप सिंह नेगी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
बागेश्वर








