रेडक्रॉस स्वयंसेवी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने 22वीं बार रक्तदान कर बचाई महिला की जान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। रेडक्रॉस स्वयंसेवी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने 22वीं बार रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के आह्वान पर खून की कमी से जिला अस्पताल में भर्ती एक यूनिट ओ पॉजिटिव ग्रुप रक्त दिया।जिला अस्पताल में भर्ती महिला हेमा पांडेय पत्नी हरीश पांडेय को चिकित्सक चंद्र मोहन भेसौड़ा ने रक्त की जरूरत बताई। परिजनों ने सोशल मीडिया पर अपील की। जिसे देखकर रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया वर्मा ने रेडक्रॉस स्वयं सेवी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला से संपर्क किया। उन्होंने ने तत्काल ब्लड बैंक जाकर एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान कर महिला के इलाज में मदद की। डसिला की रेडक्रॉस सोसायटी और महिला के परिजनों ने सराहना की और आभार जताया। उन्होंने सभी से रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगो की मदद करने की अपील की।