उत्तराखंड में घटते कोरोना केस रविवार क्या रहा आपके जिलों का हाल

ख़बर शेयर करें

उत्तरखंड राज्य में आज कोरोना के सिर्फ18 नए मामले आये सामने अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342392 पहुंच गया है।रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 18 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई। वहीं 46 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328522 मरीज ठीक हो चुके हैं।जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 02, नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 01 , टिहरी से 02, चंपावत से 02, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 02 ,उत्तरकाशी से 01 सेम्पल पॉजिटिव मिला हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342392 मरीजों में से 328522 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6039 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7367 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 463 है। इधर रिकवरी रेट 95.94 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad