नैनीताल: जिला पंचायत के नतीजे घोषित, भाजपा की दीपा दरमवाल विजयी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला पंचायत के नतीजे घोषित, भाजपा की दीपा विजयी ..

उत्तराखंड : नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में सस्पेंस खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश भर की निगाहों का केंद्र बनी नैनीताल सीट में बीते दिनों से चल रही भारी राजनीतिक उठा पटक के बाद आखिरकार आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिनकी मतगणना बीती 14 अगस्त की रात को हुई थी।
नैनीताल जिला पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिए दीपा दरमवाल को विजयी घोषित किया गया है।
देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है।जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दीपा दरमवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है। बल्की ये जीत जनता के विश्वास भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की जीत है उन्होंने जनता का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad