जिला बागेश्वर में किलकारी कार्यक्रम की समीक्षा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

जिला बागेश्वर में किलकारी कार्यक्रम की समीक्षा किया गया।

बागेश्वर – मुख्य चिकित्सा कार्यालय सभागार स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी।
कार्यशाला में अरमान संस्था के प्रतिनिधि डॉ अखिलेश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि किलकारी कार्यक्रम गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित मोबाइल आधारित पूर्णतः निःशुल्क सेवा है, जिसमें भारत सरकार के नंबर 1600403660 से गर्भावस्था और नवजात बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह लगातार 72 हफ़्तों तक लाभार्थी को साप्ताहिक रूप से मिलती है। लाभार्थी अपने रेजिस्टर फोन नंबर से 14423, या 1800532155 डायल करके भी किलकारी के संदेश सुन सकते हैं। कार्यशाला के दौरान कार्यक्रम अधिकारी , मनोज कुमार सिंह ने बताया की आशा कार्यकर्ताओं के लिए भारत सरकार द्वारा मोबाइल आधारित प्रशिक्षण कोर्स मोबाइल अकादमी की भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि आशा कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन से गर्भावस्था और नवजात बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है।
कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० कुमार आदित्य तिवारी द्वारा बताया गया कि लाभार्थियों तक किलकारी सेवा की पहुंच बढाने के लिए अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं वृहद् प्रचार प्रसार किये जाने की आवश्यकता है। डॉ० कुमार आदित्य तिवारी द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों को किलकारी सेवा के बारे में जानकारी दी जाए एवं उनके फोन पर किलकारी के नंबर को रक्षित किया जाए।
इस कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मनोज पुरोहित, जिला डाटा प्रबंधक, नवीन शाही, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर भुवन जोशी, ब्लॉक समन्वयक , ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक ब्लॉक डाटा प्रबंधक, एवं आशा फैसिलिटेटर, मौजूद थे।

Ad
Ad Ad