बागेश्वर: सरयू नदी में बहा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। बारिश के कारण उफनाई सरयू नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना है। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम खोजबीन में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कपकोट के उतरौड़ा गांव निवासी हरीश जोशी पुत्र पूरन जोशी उम्र 60 साल शुक्रवार को सरयू नदी में बह गए। वह पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं। कपकोट पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम सरयू नदी में खोजबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्रामीण की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। उसने खुद नदी में छलांग लगाई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad