सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले के सकुशल संपादन हेतु बागेश्वर पुलिस मुस्तैद; मेलार्थियों की सहायता व यातायात डायवर्जन के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा है सघन सत्यापन

ख़बर शेयर करें

सुप्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले के सकुशल संपादन हेतु बागेश्वर पुलिस मुस्तैद; मेलार्थियों की सहायता व यातायात डायवर्जन के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा है सघन सत्यापन

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में कत्यूर घाटी डंगोली (गरुड़) में आयोजित हो रहे सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में उमड़ने वाले हजारों श्रद्धालुओं (मेलार्थियों) की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय साह के नेतृत्व में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
मेले के सफल संपादन हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा निम्नलिखित व्यवस्थाएं एवं अभियान संचालित किए जा रहे हैं:
बाहरी व्यक्तियों का सघन पुलिस सत्यापन:
मेले की सुरक्षा को अभेद्य बनाने तथा संदिग्धों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत मेला क्षेत्र, अस्थाई दुकानों, ढाबों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों, प्रवासियों व संदिग्धों का सघन पुलिस सत्यापन किया जा रहा है। बिना सत्यापन के रहने वाले और पहचान छिपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
. मेलार्थियों की सुरक्षा व हरसंभव सहायता:
मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मी और खुफिया तंत्र (एलआईयू) को तैनात किया गया है। पुलिस ड्यूटी पर तैनात जवान मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु, विशेषकर वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहे हैं तथा उन्हें हरसंभव त्वरित सहायता प्रदान कर रहे हैं।
सुचारू यातायात हेतु डायवर्जन प्लान लागू:
मेला क्षेत्र और डंगोली-बैजनाथ मोटर मार्ग पर जाम की स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सभी छोटे-बड़े वाहनों को निर्धारित बैरियरों पर रोककर चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कराया जा रहा है, ताकि मुख्य मेला मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम रहे।
महिला सुरक्षा व ‘गौरा शक्ति ऐप’ का व्यावहारिक प्रशिक्षण:
महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क और एएनटीएफ (ANTF) टीमों द्वारा मेले में आई महिला श्रद्धालुओं व बालिकाओं को महिला एवं बाल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर ही उनके मोबाइलों में ‘गौरा शक्ति ऐप’ डाउनलोड कराया जा रहा है और शिकायत दर्ज करने की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी जा रही है।
साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता:
मेला परिसर में पुलिस द्वारा लगाए गए विशेष स्टालों व लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजनमानस को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फेक लोन ऐप्स और “डिजिटल अरेस्ट” जैसे नए साइबर खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

बागेश्वर पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि मेले में शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad