‌बागेश्वर:पुलिस अभिरक्षा से भागे चरस तस्करी के आरोपी, एक पकड़ा, एक की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिले में पुलिस अभिरक्षा से दो कैदियों के भागने की खबर है। एक कैदी को पुलिस ने तत्काल पकड़ लिया। दूसरे का पता नहीं चल सका है। दोनों युवक नैनीताल के हैं और कपकोट में चरस के साथ पकड़े गए थे।

कपकोट में 450 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए कैदी न्यायालय लाते समय पुलिस की पकड़ से भाग गए। एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार हो गया है। फरार कैदी की खोजबीन सरयू नदी और आसपास के क्षेत्र में की जा रही है। कपकोट पुलिस ने मंगलवार को साहिल निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार निवासी राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल नैनीताल को 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था बुधवार को दोपहर के समय उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि झटक्वाली के समीप दोनों युवक वाहन से कूदकर फरार हो गए। एक को पुलिस ने मौके से कुछ दूर पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश चल रही है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है। दूसरे आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad