जनपद बागेश्वर में द्वितीय जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया

जनपद स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग 2026-27
पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर
27 अगस्त 2026
उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (U-COST) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत जी के निर्देशन में आज जनपद बागेश्वर में द्वितीय जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया, उसके बाद मुख्य प्रतियोगिता रैपिड फायर राउंड, मल्टीपल चॉइस राउंड, विजुअल राउंड और बजर राउंड द्वारा आयोजित की गई।
जनपद स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विकासखंड कपकोट, गरूड़ और बागेश्वर से 24 छात्रों ने जूनियर वर्ग में तथा 24 छात्रों ने सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का रोचक तरीक़े से संचालन सहायक अध्यापक श्री संगम साह द्वारा किया गया।
राज्य स्तर हेतु चयनित 4 छात्र –
जूनियर वर्ग –
- आकर्ष नयाल – कक्षा 8 सेंट जोज़फ़ स्कूल बागेश्वर
- नवनीत जोशी – कक्षा 8 – कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर
सीनियर वर्ग –
- कृष्णा रावत – कक्षा 10 – रा.इ.का. बोहाला
- सुभाष राम – कक्षा 12 – इंटर कॉलेज, असों
ये चारों छात्र अब राज्य स्तरीय विज्ञान प्रीमियर लीग में जनपद बागेश्वर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य एवं जनपद विज्ञान समन्वयक श्री दीपचन्द्र जोशी जी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।


