देहरादून : प्रदेश में 1035 प्राथमिक शिक्षक चयनित, सूची जारी

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के 1670 पदों में से 1035 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत बुधवार को दून मेडिकल कालेज में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पदों के लिए पिछले साल आवेदन मांगे थे। इसके लिए 60 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।

इन जिलों से इतने अभ्यर्थियों का हुआ चयन : देहरादून। चमोली के 94, रुद्रप्रयाग के 122, उत्तरकाशी के 93, नैनीताल के 101, बागेश्वर के 77, पौड़ी के 80, पिथौरागढ़ के 72, चंपावत के 41, अल्मोड़ा के 162, देहरादून के 44, टिहरी के 132 और ऊधमसिंह नगर के 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ हैं। इन अभ्यर्थियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विभाग की ओर से 12 जनवरी को एक साथ सभी जिलों में काउंसलिंग के बाद अब विभाग की ओर से 1035 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। अन्य पदों के लिए नियुक्ति को रोका गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad