उत्तराखंड: आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात, पिंजरे भी लगाए गए

ख़बर शेयर करें

देहरादून : बाघ के हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी और डीएफओ को अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। अब वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिया है।चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी बाघ के हमले में घायल हो गई थीं।
मंत्री महाराज ने घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए कि आदमखोर बाघ को मारने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने वन विभाग से कहा कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
इसके साथ ही मंत्री ने बाघ के हमले में प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने के भी आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad