उत्तराखंड के शुभम जुयाल ने रजत पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

रुड़की: उत्तराखंड के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक और अच्छी खबर आई है। रुड़की क्षेत्र के रहने वाले और भारतीय सेना के लांस नायक शुभम जुयाल ने पैरा शॉट पुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।शुभम वर्तमान में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत को एक और पदक दिलाया और उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया और शुभम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
खेल विशेषज्ञों का कहना है कि शुभम की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Ad
Ad Ad