उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, बरेली से होती थी सप्लाई

Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर: उत्तराखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 152 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने किच्छा के लालपुर क्षेत्र में दबिश दी और संतोख सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 152.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह यह माल बरेली से लाकर ऊधमसिंह नगर जिले में ऊंचे दामों पर बेचता था।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशे से दूर रहें और अगर किसी को नशा तस्करी या ड्रग्स की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या एसटीएफ को सूचित करें।
सालभर में अब तक की बरामदगी:

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट ने जनवरी 2025 से अब तक नशा तस्करों के खिलाफ कई अहम कार्रवाई की है:

11.981 किलो चरस (कीमत 5 लाख रुपये/किलो)

1.356 किलो हेरोइन/स्मैक (कीमत 3 करोड़ रुपये/किलो)

7.41 ग्राम एमडीएमए

2.513 किलो अफीम (कीमत 3 लाख रुपये/किलो)

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad