SP बागेश्वर ने अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबल MT दिनेश कुमार के कन्धे पर दो स्टार लगाकर दी बधाई।

ख़बर शेयर करें

SP बागेश्वर ने अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबल MT दिनेश कुमार के कन्धे पर दो स्टार✨ लगाकर दी बधाई।

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर दिनेश कुमार को अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी हैं।
बागेश्वर जनपद की परिवहन शाखा में नियुक्त हेड कांस्टेबल MT श्री दिनेश कुमार को अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर श्री चन्द्रशेखर घोडके , एसपी बागेश्वर द्वारा पुलिस लाईन बागेश्वर में अपर उप निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
पदोन्नति विवरण-
अपर उप निरीक्षक दिनेश कुमार वर्ष 1992 में आरक्षी के पद पर उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए। वर्ष 2023 में यह मुख्य आरक्षी परिवहन शाखा के पद पर इनकी पदोन्नति हुई।
इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक कपकोट श्री मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी व जनपद बागेश्वर पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण मौजुद रहे।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad